आज राज्य के कई क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है. प्रदेश में आजकल कभी धूप तो, कभी बारिश हो रही है. देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. इसके अलावा मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम शुष्क बना रहेगा.

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की संभावना हैं. जिससे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. बता दें कि, प्रदेश में आजकल धूप खिलने से मैदानी जनपदों के तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है, जबकि पहाड़ी जिलों में सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

प्रदेश में आज सर्वाधिक अधिकतम तापमान देहरादून में 31 डिग्री सेल्सियस और सबसे न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. इसके अलावा टिहरी में आज अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 12°C रहने के आसार हैं. वहीं, मसूरी में आज अधिकतम तापमान 19°C और न्यूनतम तापमान 9°C रहने के आसार हैं. वहीं, नैनीताल में आज अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम तापमान 13°C रहने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई