आढ़तीयो ने गगन को सब्जियों से तोल कर दिया पूरा समर्थन
राजू अनेजा, काशीपुर । बहुजन समाज पार्टी के विधायक प्रत्याशी गगन कंबोज में अपना जनसंपर्क तेज कर दिया है। फल सब्जी आढ़त पर जनसम्पर्क के दौरान आढ़तियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें सब्जियों से भी तौल कर अपना समर्थन देते हुए उन्हें भारी वोटों से विजय दिलाने का भरोसा दिलाया।

बसपा प्रत्याशी गगन काम्बोज ने अपने समर्थकों के साथ नगर के कई क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। इस दौरान उनके सब्जी मण्डी आढ़त पहुंचने पर व्यापारियों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरादार स्वागत किया तथा उन्हें आलू, मूली, गाजर आदि सब्जियों से तौल दिया। इस दौरान गगन काम्बोज ने कहा कि व्यापारी वर्ग का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि वह आगामी चुनाव में विधायक चुने जाते हैं तो व्यापारी वर्ग सहित सभी वर्गाें के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस की नीतियों से व्यापारी वर्ग बुरी तरह त्रस्त है तथा दोनों ही पार्टियों को नकारने का मन बना चुका है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

