आढ़ती और पल्लेदारों के बीच हुई कहासुनी के दौरान आढ़ती पुत्र ने पल्लेदारों पर लाइसेंसी पिस्टल से झोंका फायर,गम्भीर रूप से दो पल्लेदार सुशीला तिवारी रेफर

During the altercation between the commission agent and the pulldars, the commission agent's son fired at the pulldars with a licensed pistol, seriously injured two pulldars Sushila Tiwari referred

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर ।  नगर के अनाज मंडी  में आढती और पल्लेदारे के बीच हुई कहा सुनी के दौरान आढती पुत्र ने तैश में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से  पल्लेदारों पर फायर झोंक दिया घटना के दौरान दो पल्लेदार गंभीर रूप से घायल हो गए गोलीबारी की घटना के बाद पल्लेदारों ने सड़क पर जाम लगा दिया  इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फ़ानन में गंभीर रूप से घायल पल्लेदारों को तुरन्त हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल पहुचाया और जाम लगा रहे पल्लेदारों को किसी तरह समझा बुझा कर जाम खुलवाया तथा  आढ़ती व उसके पुत्र को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियों के बीच मातम, मोर्चरी के बाहर मां के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोया बेटा

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद नवीन अनाज मंडी में एक आढ़ती वीरेंद्र और दो पल्लेदारों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। एस पी अभय सिंह के मुताबिक इसी कहासुनी के बीच आढ़ती के पुत्र ने दोनों पल्लेदारों नजाकत, नसीम निवासी सरवरखेडा को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी।इस मामले में कूंडा थाना पुलिस ने दोनों पिता पुत्र वीरेंद्र व मोहित को हिरासत में ले लिया है। नसीम के पेट के ऊपरी हिस्से में जबकि नजाकत के पैर में गोली लगी है। एस पी ने बताया कि मामले में तहरीर आ गई है जिसको लेकर हर पहलू पर जांच की जा रही है ,फिलहाल दोनों घायल खतरे से बाहर है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में ठंडक शुरू