आप के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने पार्टी को किया अलविदा, शीघ्र थाम सकते भाजपा का दामन

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी खड़ा करने वाले आप के प्रदेश अध्यक्ष दीपक वाली ने पार्टी के सभी पदों एवं अपनी सदस्यता से इस्तीफा देकर अचानक प्रदेश की राजनीतिक में खलबली मचा दी है।कर्नल अजय कोठियाल के इस्तीफे के बाद अचानक प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली के इस्तीफे से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई


बताते चलें कि कुछ दिनों पूर्व आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के दावेदार कर्नल अजय कोठियाल की ओर से दिए गए झटके से आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में अभी उबर भी नहीं पाई थी कि उसे एक और बड़ा झटका लग गया है। अब आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने इस्तीफा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

 

उन्होंने अपने इस्तीफे में अरविंद केजरीवाल को लिखा है कि वे आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली के साथ चलने में स्वयं को असमर्थ महसूस कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बाली का यह इस्तीफा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर है। उनके भी कर्नल कोठियाल की तरह भाजपा ज्वाइन करने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad