आप प्रत्याशी दीपक वाली के एक वीडियो ने काशीपुर में मचाई हलचल, देखें ऐसा क्या है वीडियो में

"कहना ही तो है कह दो कहने से बन थोड़ी जाता है जिला"

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। आप नेता दीपक वाली के एक वीडियो ने काशीपुर की राजनीति में जमकर भूचाल मचा दिया है सोशल मीडिया पर वायरल आम आदमी के प्रत्याशी दीपक बाली का उक्त वीडियो इस समय जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है ।

उक्त वीडियो में दीपक बाली “कहना ही तो है कह दो बन थोड़ी जाता है जिला”कहते हुए दिखाई दे रहे है। जबकि आप नेता दीपक बाली ने इसको भाजपा और कांग्रेस की घटिया राजनीति बताया है।

बताते चले कि आगामी 14 फरवरी को होने वाले चुनावों को बिसात बिछ चुकी है जिसमें काशीपुर से भाजपा कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी के साथ ही इस बार आम आदमी पार्टी से दीपक बाली जबरदस्त फोम में नजर आ रहे हैं परंतु कहते हैं कि राजनीति में सब कुछ जायज है क्षेत्र में दीपक वाली की बढ़ती लोकप्रियता को दबाने के लिए किसी अज्ञात द्वारा सोशल मीडिया पर आप प्रत्याशी दीपक बाली का एक वीडियो वायरल कर काशीपुर में जबरदस्त तहलका मचा दिया है उक्त वीडियो में काशीपुर को जिला बनाए जाने को लेकर दीपक बाली व्यंग करते दिखाई दे रहे हैं इधर विपक्षी दल भी चुनाव को लेकर बढ़ रहे सियासी दाव पेच पर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं जिसको लेकर विपक्षी चलो के समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर उक्त वीडियो को वायरल कर दीपक बाली को काशीपुर जिला बनाए जाने का विरोधी बताया जा रहा है जिसकी वजह से अर्श से फर्श तक पहुचे दीपक बाली की साख पर बट्टा लगता दिखाई दे रहा है।इधर आप नेता दीपक बाली ने उक्त वीडियो पर अपना स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि दीपक बाली ने जनता से जो भी वादे किए है वह उन्हें हर हाल में पूरा करके दिखाएंगे उन्होंने कॉन्ग्रेस और
भाजपा पर तीखा हमला करते हुये बयान जारी किया है। बयान में आप प्रत्याशी दीपक बाली ने वायरल वीडियो को गंदी राजनीति बताया है। उन्होंने कहा कि कि पूर्व सांसद के सी सिंह बाबा और भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा अपनी हार को सामने देखकर घबराकर अब घटिया राजनीति पर उतर आये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

दीपक बाली ने साफ शब्दों में कहा कि उनके संबंध में जारी इस वीडियो में आधा सच बताया गया है। उन्होंने कहा कि कि उनका पूरा बयान यह था कि भाजपा और कांग्रेस ने सिर्फ चुनाव में एक जुमले के तौर पर जिला बनाने की बात कही थी लेकिन वायरल वीडियो इस तरह पेश किया गया कि दीपक बाली के शब्द हैं। उन्होंने कहा कि जनता इनके बहकावे में न आये। दीपक बाली ने पुलिस को इस मामले में तहरीर भी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई