आफत की बारिश : पिथौरागढ़ का अन्य जिलों से संपर्क भंग

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में रात से ही आफत की बारिश जारी है। भारी बारिश से जहां संवेदनशील टनकपुर तवाघाट हाईवे कई जगह बंद हो गया है।

वहीं बागेश्वर में सरयू का जलस्तर बढ़ गया है। सड़कें पानी से लबालब भर गई हैं। लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। गांव क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। बिजली, पानी, संचार सेवाएं ठप हैं। जबकि अल्मोड़ा में पांच सड़कें बंद हैं।

चंपावत जिला आपदा परिचालन केन्द्र से मिली सूचना के अनुसार विगत रात से लगातार हो रही वर्षा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-9 कई स्थानों में बाधित हो गया है। जिसे देखते हुए रूट को वाया देवीधुरा से डायवर्ट किया गया है। पुलिस विभाग को ककरालीगेट तथा बनलेख से वाहनों को सुरक्षा के दृष्टिगत आगे ना छोड़े जाने के निर्देश हैं। वहीं टनकपुर तवाघाट हाईवे घाट के निकट मलबा आने से बंद है। पिथौरागढ़ का अन्य जिलों से संपर्क कट गया है।

यह भी पढ़ें 👉  SIR में ‘फर्जी आपत्तियों’ का खेल! फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर चुनाव आयोग सख्त

सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

चंपावत जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने सभी विभागों को अलर्ट रहते हुए किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर तत्काल रिस्पॉन्स के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी राजस्व उपनिरीक्षकों (पटवारियों), ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों को गांव में जो भवन आपदा की दृष्टि से नुकशान या खतरे की जद में हैं, उन घरों के लोगों को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट

बागेश्वर में पिछले 16 घंटे से अनवरत वर्षा हो रही है। गधेरे उफ़न गए हैं। सरयू का जलस्तर बढ़ गया है। सड़कें पानी से लबालब भर गई हैं। लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। गांव क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। बिजली, पानी, संचार सेवाएं ठप हैं। अभी तक 75 एमएम वर्षा रिकार्ड हुई है। जबकि अल्मोड़ा में बारिश से पांच ग्रामीण मार्ग बंद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad