आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे मरीज को इलाज ना मिलने पर समाजसेवी गगन कंबोज आए आगे और नक्कारे सिस्टम को दिखाया आईना
आखिरकार इलाज के लिए दर-दर भटक रहे मरीज को एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने निजी अस्पताल में कराया भर्ती
राजू अनेजा, काशीपुर। गुर्दे की गंभीर बीमारी से जूझ रहे पति के इलाज के लिए दर-दर भटक रही महिला की मदद के लिए आगे आए समाजसेवी गगन कांबोज की क्षेत्र में चारों ओर प्रशंसा हो रही है वही इस पुनीत कार्य में काशीपुर के उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह की भूमिका भी काफी सराहनीय रही है।
बताते चलें काशीपुर के प्रतापपुर निवासी मोनू विगत महा से दोनों गुर्दों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे जिसको लेकर उसकी पत्नी शिफाली काशीपुर के निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड लेकर पहुंची तो प्रदेश में आयुष्मान कार्ड के नियम में तब्दीली होने के चलते निजी अस्पतालों ने इलाज में असमर्थता जताते हुए उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाने की सलाह दे डाली पति के इलाज के लिए दर-दर भटक रही महिला जब क्षेत्र के समाजसेवी गगन कांबोज से मिली तो उन्होंने तुरंत महिला की आर्थिक मदद कर सुशीला तिवारी अस्पताल भेजने की व्यवस्था करवाई परंतु नक्कारे सिस्टम के चलते मरीज को वहां भी इलाज नसीब ना हो सका और वहां के डॉक्टरों ने भी महिला को अपने पति के इलाज के लिए ऋषिकेश के एम्स अस्पताल ले जाने की सलाह दे दी।

कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल में जब पति का इलाज ना हो पाया और खाने को भी लाले पड़ गए तो शिफाली अपने पति को लेकर दोबारा समाजसेवी गगन कंबोज से मिली और पूरा वाकया बताया तो समाजसेवी गगन कंबोज ने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी को प्रदेश के नक्कारे सिस्टम से अवगत कराया और इलाज के लिए तड़प रहे मरीज व उसकी पत्नी को लेकर उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के दर पर जा पहुंचे और मरीज की पत्नी ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह के आगे पति के इलाज की गुहार लगाते हुए कहा कि महिला कहांकि अब वह जगह जगह जाकर थक चुकी है। जबकि पति की हालत बिगड़ती जा रही है। वह गरीब है उसके पास खाने के लिये भी पैसे नही है। जबकि दो छोटे बच्चे भी है। एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने तुरंत ही तहसीलदार काशीपुर अक्षय कुमार भट्ट को मौके पर भेजा। तहसीलदार भट्ट ने महिला से जानकारी के बाद एसडीएम अभय प्रताप सिंह को जानकारी दी जिसके बाद एसडीएम ने बिना देर करे काशीपुर के एक निजी चिकित्सालय में वार्ता कर मोनू को इलाज के लिये वहां भेज दिया। जहां उसका इलाज शुरू हो गया है।
समाजसेवी गगन कांबोज और एसडीएम अभय प्रताप सिंह की की हो रही जमकर तारीफ
काशीपुर।गुर्दे की बीमारी से ढूंढ रहे मरीज की मदद को आगे आए एसडीएम काशीपुर व समाजसेवी गगन कांबोज की हर कोई सराहना कर रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय पर समाजसेवी गगन कांबोज मरीज की मदद को आगे नहीं आते तो इलाज ना मिलने के चलते मरीज दम तोड़ सकता था इससे पहले भी समाजसेवी गगन कांबोज गरीब व निर्धन लोगों की मदद के लिए 24 घंटे तत्पर दिखाई देते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

