इन तरीकों से पाएं सर्दी-जुकाम से छुटकारा
अगर आप चाहते हैं कि आप पर सर्दी-जुकाम व गले के दर्द जैसी कोई भी समस्या हावी न हो, तो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है जिससे कि आप इन तमाम समस्याओं से छुटकारा पा सकें। आखिर किन बातों का रखें ध्यान, आइए जानते हैं।

credit: third party image reference
1.गुनगुना पानी – फ्रिज का पानी पीने की अपेक्षा गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। यह आपके गलों को साफ रखने में आपकी मदद करेगा।
2.हल्दी वाला दूध – रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने की आदत डालें। यह आपको सर्दी-जुकाम से तो दूर रखेगा ही, साथ ही इम्यून सिस्टम बढ़ाने में भी मदद करेगा।

credit: third party image reference
3. तुलसी व अदरक – तुलसी व अदरक की चाय से शुरुआत करें। यह आपके गले की समस्या और सर्दी को दूर भगाने में बहुत मददगार साबित होती है। इसका सेवन नियमित रूप से करें।
4.इम्यून सिस्टम को करें मजबूत – अगर आप चाहते हैं कि आप स्वस्थ रहें तो इसकी पहली शर्त है कि आपको अपनी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना होगा। इसके लिए आप अपनी डाइट में फल व सब्जियों को शामिल करें। योगा को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

credit: third party image reference
5. हल्दी – मौसमी जुकाम के इलाज में हल्दी काफी फायदेमंद है। बहती नाक के इलाज के लिए हल्दी को जलाकर इसका धुआं लें, इससे नाक से पानी बहना तेज हो जाएगा व तत्काल आराम मिलेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

