
राजू अनेजा,काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने जिले में बढ़ती गैस किल्लत और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार इस गंभीर समस्या पर मूकदर्शक बनी बैठी है।
अलका पाल ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई और ईंधन संकट के कारण हर परिवार का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लिए घर का खर्च चलाना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से सीधे तौर पर रसोई का खर्च बढ़ गया है, वहीं पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि से परिवहन महंगा हो गया है। इसका सीधा असर खाद्य पदार्थों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है, जिससे आम आदमी महंगाई के दोहरे बोझ तले दब रहा है।
अलका पाल ने कहा कि प्रदेश में गैस और पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे हालात में तेल माफियाओं के सक्रिय होने की आशंका भी बढ़ रही है। उन्होंने सरकार से स्पष्ट करने की मांग की कि उत्तराखंड समेत देश के किसी भी हिस्से में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश पहले ही खनन और भू-माफियाओं की गतिविधियों से जूझ चुका है, ऐसे में कहीं पेट्रोल-डीजल माफिया भी सक्रिय न हो जाएं।
अलका पाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी और जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी।
ताजा खबर
- पशु आहार के बढ़े दामों पर लगी रोक, अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश; 55 हजार पशुपालकों को मिली बड़ी राहत
- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन, ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह बने विजेता
- हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक
- रानीबाग चित्राशिला घाट पर गौला नदी के तेज बहाव में बहा युवक, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- मेडिकल स्टोर पर सीने में दर्द के बाद गिरा व्यक्ति, संचालक ने सूझबूझ से CPR देकर बचाई जान
- अग्निवीर योजना और पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के आह्वान पर बिफरी उत्तराखंड कांग्रेस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
- हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अमन ठाकुर हत्याकांड का 15 घंटे में खुलासा, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में सिरफिरे ने दुपट्टे से घोंटा था गला
- वायुसेना के सार्जेंट आशीष जुयाल का दिल्ली में निधन, पिंडर तट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; गांव में पसरा मातम

