इस देश में मर्दों के लिए जरूरी है दो शादियां, वरना खानी पड़ती है जेल की हवा

खबर शेयर करें -

कई देशों में अजीबोगरीब कानून होते हैं। कई जगहों पर मर्दों को दो शादियां करने का अधिकार होता है, लेकिन यह उनकी चॉइस होती हैं। वहीं एक देश ऐसा भी है, जहां अगर कोई मर्द सिर्फ एक शादी करता है तो कानून की नजर में वह अपराध होता है। यहां हर मर्द को दो शादी करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है।

दो शादी नहीं तो जाना पड़ सकता है जेल
हम जिस देश की बात कर हैं, वह है अफ्रीकी देश इरीट्रिया। इस देश में शादी को लेकर कानून बिलकुल अलग है। यहां अगर कोई मर्द दो शादी न करे तो उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, कई बार तो शादी करने से इनकार करने पर लोगों को उम्र कैद की सजा तक हो जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं यदि व्यक्ति की पहली पत्नी उसकी दूसरी शादी को लेकर आपत्ति जताए तो ऐसी स्थिति में दोनों को ही जेल में जाना पड़ सकता है।

इस वजह से बनाया ऐसा कानून
इस देश में सभी मर्दों को दो शादियां करना जरूरी है। बताया जाता है कि इस फैसले के पीछे सरकार का कहना है कि इरीट्रिया कई बार गृह युद्धों का शिकार चुका है। ऐसे में यहां पुरूषों की संख्या महिलाओं की अपेक्षा कम होती जा रही है। इसी वजह से यहां महिला सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। ऐसे में देश की महिलाओं के लिए कड़े नियम-कायदों के चलते अकेले या बिना शादी के रहना बहुत मुश्किल है इसलिए उनकी हिफाजत के लिए मर्द को दो शादी करने की सख्त हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतिम सांस तक निभाई 'घातक' की भूमिका: साथी की जान बचाते हुए कैप्टन प्रशांत शहीद

वहीं आकड़ों पर गौर करें तो इरीट्रिया में 1998 से 2000 के बीच हुए गृहयुद्धों में करीब 150,000 इरीट्रियन सैनिक मारे जा चुके हैं। अब अगर फरमान सरकार की तरफ से हो तो ऐसे में हर व्यक्ति ऐसा करने को आसानी से तैयार हो जाता है। बहरहाल, इरीट्रिया सरकार की दोहरी मानसिकता वाले इस फैसले पर दुनिया भर में तीखी आलोचना की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  अंतिम सांस तक निभाई 'घातक' की भूमिका: साथी की जान बचाते हुए कैप्टन प्रशांत शहीद

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें