उत्कृष्ठ कार्य के लिए उत्तराखंड खनन विभाग को भारत सरकार ने दिया बीस लाख का तोहफा
लालकुआं: नई दिल्ली के ड्राक्टर अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में छठा राष्ट्रीय खान और खनिज सम्मेलन में खान मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्तराखंड को नए खनिजो की खोज एवं नीलामी कराने में उत्कृष्ठ कार्य करने पर बीस लाख रुपया का चैक बतौर प्रोत्साहन दिया है।

बुधवार को नई दिल्ली के ड्राक्टर अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में छठा राष्ट्रीय खान और खनिज सम्मेलन आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि ग्रहमंत्री अमित शाह ने किया। इस दौरान ग्रह मंत्री व अन्य केंद्रीय नेताओं ने उत्तराखंड में लाइम स्ट्रोन व मैग्नेसाइट की नई नई खोज व उनकी नीलामी के लिए उत्तराखंड खनन विभाग के निदेशक एसएल पैट्रिक खनन विभाग एवं अपर निदेशक राजपाल लेघा को बीस लाख रुपया का चैक बतौर प्रोत्साहन दिया गया। उत्तराखंड को यह इनाम पहली बार मिला है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा पिथौरागढ़ जनपद के तहसील गंगोलीहाट के ग्राम गनकोट में नौ वर्ग किलोमीटर एरिया में लाइम स्टोन एवं मैग्नेसाइट की एक लाट की नीलामी कराने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। समारोह में खान, कोयला एवं संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, कोयला एवं रेलवे राज्यमंत्री ड्राक्टर राव साहिब पाटिल दानवे, खान सचिव आलोक टंडन, अपर सचिव खान संजय लोहिया सहित विभिन प्रदेशों के खनन मंत्री, खनन विभाग के अधिकारी आदि मौजूद थे।

