उत्तरकाशी में अतिवृष्टि और बादल फटने की घटना, कई घर क्षतिग्रस्त और कई लोग लापता

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी : उत्तराखंड में रविवार की शाम उत्तरकाशी में अतिवृष्टि और बादल फटने की घटना सामने आई है जिसके बाद से कई घर क्षतिग्रस्त और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं उत्तरकाशी के निराकोट और कंकराड़ी में यह बदल फटने की घटना बताई जा रही है। जानकारी मिलने के बाद ही स्थानीय प्रशासन जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव राहत कार्य में जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'शुभ मुहूर्त' के नाम पर सीजेरियन डिलीवरी की होड़: निजी अस्पतालों में हर दूसरा प्रसव ऑपरेशन से, एक दशक में दोगुने हुए आंकड़े

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ट्वीट कर घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल एसडीआरएफ व स्थानीय प्रशासन को त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाने के निर्देश दिए जाने की बात कही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक लगातार हो रही बरसात से लोगों में भय का माहौल है और पूरे इलाके में पानी भरा हुआ है और अगले 24 घंटे की मौसम विभाग द्वारा बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'शुभ मुहूर्त' के नाम पर सीजेरियन डिलीवरी की होड़: निजी अस्पतालों में हर दूसरा प्रसव ऑपरेशन से, एक दशक में दोगुने हुए आंकड़े

जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम उत्तरकाशी के जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर निराकोट और ककराडी में बादल फटने की घटना के बाद पूरे इलाके में मलवा और पानी घुस गया से मोटर मार्ग और कई घर ध्वस्त होने की खबरें सामने आई है। साथ ही दो महिलाओं समेत तीन लोगों के लापता होने की खबर भी आई है इसके अलावा तीन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल की लाया गया है। फिलहाल अंधेरा होने के कारण देर रात तक बचाव राहत कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'शुभ मुहूर्त' के नाम पर सीजेरियन डिलीवरी की होड़: निजी अस्पतालों में हर दूसरा प्रसव ऑपरेशन से, एक दशक में दोगुने हुए आंकड़े
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad