उत्तरांचल पंजाबी महिला महासभा के द्वारा छात्राओं को गर्म वस्त्रों का वितरण

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर ।उत्तरांचल पंजाबी महिला महासभा के तत्वाधान में महिलाओं ने स्कूली छात्राओं को गर्म वस्त्र वितरित किए गए इस दौरान गर्म वस्त्र पाकर जरूरतमंद बच्चों के चेहरे खिलखिला उठे।


उत्तरांचल पंजाबी महिला महासभा की अध्यक्षा सरोज शर्मा के नेतृत्व में महिला पदाधिकारियों ने आर्य समाज विद्यालय पहुंचकर स्कूली छात्राओं को अपने हाथों से गर्म वस्त्र वितरित किए इस दौरान उत्तरांचल पंजाबी महासभा की अध्यक्षा सरोज शर्मा ने कहां कि पंजाबी महिला महासभा द्वारा समय-समय पर क्षेत्र में कई सामाजिक व धार्मिक कार्यों का आयोजन किया जाता रहा है आज पंजाबी महिला महासभा के तत्वाधान में आर्य समाज विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को गर्म वस्त्र वितरित किए गए हैं इधर गर्म वस्त्र मिलने पर सभी छात्राओं ने उत्तरांचल पंजाबी महिला महासभा का आभार प्रकट किया। दौरान मंजू शर्मा नीलम छाबड़ा मनीषा अरोड़ा दीप्ति अरोरा आशा अरोड़ा सहित कई महिलाएं मौजूद रही।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश