उत्तराखंड : अभी बारिश से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही, मौसम विभाग ने आज फिर भारी बारिश का अंदेशा जताया

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शनिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में बारिश होने की आशंका जताई है. उधर पिछले दिनों तेज बारिश के कारण कई जिलों में नुकसान हुआ है, जबकि केदारनाथ के रास्ते में फंसे लोगों को भी निकालने का काम जारी है.

प्रदेश में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश शनिवार को भी जारी रहेगी. राज्य के कई जिलों में आने वाले 24 घंटे के दौरान भी बारिश के इसी तरह जारी रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग मान रहा है कि राज्य की अधिकतर जिले बारिश से प्रभावित रहेंगे. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है.प्रदेश में आने वाले 24 घंटे के दौरान गढ़वाल मंडल में चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग जिलों में कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. इसी तरह कुमाऊं मंडल में चंपावत बागेश्वर और नैनीताल जिले में भी तेज बारिश के आसार हैं.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन पर DRM वीना सिन्हा के साथ जनसमस्याओं पर वार्ता: रेलवे ओवरब्रिज, टेंपो स्टैंड और वेस्ट मैनेजमेंट के मुद्दों पर हुई चर्चा

उधर दूसरी तरफ राज्य में तेज बारिश के कारण कई जगहों पर श्रद्धालुओं के फंसे होने की जानकारी मिल रही है. खास तौर पर केदारनाथ धाम यात्रा रूट पर श्रद्धालुओं के रास्ते में ही फंसने के चलते परेशानियां बढ़ी हैं. हालांकि प्रशासन के स्तर पर ऐसे लोगों को यहां से निकालने की कोशिश जारी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए राहत कार्यों में बिना विलंब किए तेजी लाने को कहा है. इस बीच कई जगहों पर नदियों में बहाव तेज होने के कारण भी दिक्कतें आ रही हैं.

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेटर ऋषभ पंत ने आधी रात को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर CM धामी से मांगी मदद: बोले— 3 साल से नहीं मिल रही जमीन, दिल्ली से वापस उत्तराखंड में बसना चाहता हूं
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन के सामने बेकाबू कार फड़-खोखे में घुसी: ऑटो व ठेला क्षतिग्रस्त, टला बड़ा हादसा