उत्तराखंड : आर्मी जवान को नशीला पदार्थ खिलाकर हजारों रुपये की नकदी से भरा बैग लूटा, जांच शुरू

खबर शेयर करें -

आर्मी के एक जवान को नशीला पदार्थ खिलाकर उससे हजारों रुपये की नकदी से भरा बैग लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित जवान उपचार के बाद कोतवाली पहुंचा और मामले की तहरीर पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह अपने आर्मी जवान साथी के साथ हवलदार सुखविन्द्र सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे। जवान ने पुलिस को बताया कि वह छुट्टी पर अपने घर गया हुआ था। एक दिन पूर्व ही वह आईएसबीटी दिल्ली से बस में सवार होकर रुड़की आर्मी स्टेशन ड्यूटी पर लौट रहा था। जवान ने बताया कि बस में उसे किसी ने नशीला पदार्थ खिला दिया जिसके बाद वह बेहोश हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर

जवान का आरोप है कि इसी दौरान उसका बैग लूटकर एक व्यक्ति फरार हो गया। बस जब रुड़की बस स्टैंड पर पहुंची तो वह किसी तरह आर्मी गेट पर पहुंचा और इसके बाद अन्य जवानों ने उसे उपचार के लिए मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद पीड़ित जवान कोतवाली पहुंचा और मामले में पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बैग में 50 हजार रुपये की नकदी और एटीएम कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात थे। पुलिस जवान की तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान