उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले की रहने वाली दीपिका बनेंगी कनाडा की एक दिन की हाई कमिश्नर

खबर शेयर करें -

देहरादून: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (11 अक्टूबर) के मौके पर उत्तराखंड की बेटी दीपिका को एक दिन के लिए कनाडा की उच्चायुक्त बनने का मौका मिलेगा. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिलाओं को सम्मान देने और उनके अधिकारियों को बताने के लिए इस तरह का आयोजन किया जाता है.

भारत में कनाडा की उच्चायुक्त के रूप में दीपिका सोशल मीडिया पर कनाडा के उच्चायोग के अनुयायियों के साथ जुड़ेंगी. इस दीपिका महिलाओं सशक्तिकरण और लड़कियों के अधिकारों के बारे में चर्चा करेंगी. भारत में कनाडा के उप उच्चायुक्त अमांडा स्ट्रोहन 11 अक्टूबर को युवा परिवर्तन निर्माताओं के साथ एक वर्चुअल इंटरएक्टिव सत्र में भाग लेंगी, ताकि उनकी उपलब्धियों के बारे में चर्चा की जा सके. बता दें कि 21 साल की दीपिका उधमसिंह नगर जिले के जसपुर के किशनपुर गांव की रहने वालीं हैं.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक: विश्वकर्मा मार्केट की 20 दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने सामने खड़े होकर किया हंगामा

कनाडा के उच्चायोग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि स्विट्जरलैंड, स्वीडन, जापान और बेल्जियम के महावाणिज्य दूत के साथ-साथ यूनिसेफ के प्रतिनिधि सत्र में भाग लेंगे. इसके अलावा, मुंबई में कनाडा का महावाणिज्य दूतावास कई सरकारी और निजी संस्थानों के साथ मिलकर मुंबई और गुजरात की प्रमुख इमारतों को गुलाबी रंग से रोशन करेगा, ताकि बालिकाओं के लिए समान अधिकारों के संदेश को उजागर किया जा सके.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के यूसीएफ कॉम्प्लेक्स में ध्वस्तीकरण पर उपखनिज खनन की शिकायत: एसडीएम रेखा कोहली ने किया औचक निरीक्षण, परियोजना प्रबंधक तलब