उत्तराखंड के एक और लाल ने भारत मां की रक्षा में दिया सर्वोच्च बलिदान, उग्रवादियों के हमले में शहीद हुए हजारी सिंह

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड का एक और लाल मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में शहीद हो गया है। मणिपुर में सेना के एक अभियान के दौरान हजारी चौहान शहीद हो गए।

शहीद हुए हजारी चौहान जनपद टिहरी के देवप्रयाग से थे। शहीद का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। दुखद घटना के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौलापार पुल के पास नहाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से दर्दनाक मौत; एसटीएच में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

मणिपुर में दुश्मनों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान टिहरी गढ़वाल के हजारी सिंह शहीद हो गए। मणिपुर में सेना के एक अभियान के दौरान शहीद हुए हजारी चौहान जनपद टिहरी के देवप्रयाग से थे। उनका पार्थिव शरीर ऋषिकेश पहुंच चुका है। आज दोपहर बाद उन्हें सैन्य सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी।

इस घटना ने राज्य को एक और शहीद की शहादत के साथ गहरा दुःख पहुंचाया है। हाल ही में देहरादून समेत कई जिलों के वीर सपूत भी मां भारती की सेवा में शहीद हुए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा है कि

माँ भारती की रक्षा करते हुए टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह जी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।
यह भी पढ़ें 👉  8 अगस्त को हल्द्वानी से बजेगा परिवर्तन का बिगुल, कांग्रेस की हुंकार से बदलेगा उत्तराखंड का सियासी मिजाज : संदीप सहगल
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन पर अचेत मिले नेपाली दंपती, जहरखुरानी गिरोह के शिकार होने की आशंका; एसटीएच हल्द्वानी रेफर