उत्तराखंड के प्राथमिक और माध्यमिक सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टी का आदेश जारी,1 जून से 6 जुलाई तक रहेंगे बंद

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड के सभी सरकारी प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूलों में 1 जून से 6 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा. महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए आदेश जारी किये हैं.

प्रदेश में शिक्षा सत्र 2022-23 के तहत सभी प्राइमरी एवं सेकेंडरी स्कूलों में 1 जून से 6 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है. इस संबंध विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं. हर साल गर्मियों की छुट्टियां 25 मई से पड़ती है और एक जुलाई को स्कूल खुलते हैं, लेकिन इस बार अवकाश एक जून से घोषित किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

आदेश में कहा गया है कि सभी विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस के तहत 31 मई को कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं की ओर से तंबाकू निषेध संबंधी शपथ ली जानी है. इसलिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 जून से छह जुलाई तक रहेगा. 31 मई तक सभी विद्यालय विधिवत रूप से संचालित होंगे.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज