उत्तराखंड के बागेश्वर में भूकंप के झटके, तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5

खबर शेयर करें -

बागेश्वरः जिले में आज सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई. वहीं, भूकंप का केंद्र सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे था. हालांकि, भूकंप के झटकों से अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा

बता दें सोमवार की शाम 7.20 बजे भी पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई. वहीं, 16 जनवरी को भी उत्तराखंड में चीन से लगते सीमावर्ती इलाके चमोली में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. सुबह 3.35 बजे चमोली जिले में भूकंप का झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 मापी गई.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल

भूकंप का केंद्र चमोली के जोशीमठ से पश्चिम की ओर 23 किलोमीटर दूर और सतह से करीब 5 किलोमीटर नीचे था. बता दें कि उत्तराखंड के सीमावर्ती जिले चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी भूकंप के लिहाजा से काफी संवेदनशील हैं. यहां अलग-अलग हिस्सों में समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad