उत्तराखंड : गंगा में नहाते समय डूबे मेरठ के यूट्यूबर का शव एसडीआरएफ ने पशुलोक बैराज से किया बरामद

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश में नीम बीच से सटे पांडव पत्थर के पास गंगा में नहाते समय डूबे मेरठ के यूट्यूबर का शव एसडीआरएफ ने पशुलोक बैराज से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि 21 दिसंबर को नीम बीच से सटे पांडव पुत्र के पास तीन दोस्त गंगा में नहा रहे थे। इस दौरान उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले के मीनाक्षीपुरम, ई 63 निवासी सुनील सैनी (26) पुत्र सुरेश सैनी नहाते समय गंगा में डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को मनाया जाएगा पर्व; भद्रा रहित उदया तिथि में राखी बांधना रहेगा बेहद शुभ

घटना के बाद से एसडीआरएफ लगातार युवक की तलाश में जुटी थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पशुलोक बैराज में एक शव के दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला।

परिजनों ने उसकी पहचान सुनील सैनी के रूप में की। एसडीआरएफ निरीक्षक ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सुनील सर्वाइवल नील के नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाता था। सुनील एक फ्रीलांस फोटोग्राफर भी था। ऋषिकेश में भी वह योगा से संबंधित एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बांज का हरा पेड़ काटने पर विवाद: वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल, वन विभाग ने दी सफाई

तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा घाटों और तटों पर आए दिन पर्यटकों के डूबने की घटनाएं हो रही हैं। लगातार हादसों के बाद भी जिला प्रशासन घाटों पर सुरक्षा कार्य कराने को लेकर गंभीर नहीं दिखा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गोवंश के साथ अमानवीयता: ट्रैक्टर से बांधकर सड़क पर घसीटा, आरोपी चालक गिरफ्तार और वाहन सीज

तपोवन स्थित नीमबीच, सच्चाधाम आश्रम घाट, श्रीदर्शन महाविद्यालय घाट, शत्रुघ्नघाट, पूर्णानंद घाट के अलावा लक्ष्मणझूला स्थित बांबैघाट, गोवाबीच, संतसेवाघाट, किरमोलाघाट, राधेश्यामघाट, मस्तराम घाट, भागीरथी घाट, सीताघाट अतिसंवेदनशील हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad