उत्तराखंड : गुलदार ने युवक पर घात लगाकर किया हमला, बुरी तरह हुआ घायल

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी: डुंडा के सिरी गांव में गुलदार के आतंक से लोग सहमे हुए हैं. डुंडा के सिरी गांव में एक युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया. गुलदार के हमले में युवक घायल हो गया और दोनों हाथों में गहरे निशान बने हैं. युवक पर गुलदार के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वहीं हमले में घायल युवक को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया.

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार

फिलहाल चिकित्सकों ने युवक की हालत खतरे से बाहर बताई है. सिरी गांव निवासी हरीश नेगी (21) गांव के पास टरचा नामे तोक स्थित छानियों में था. तभी वहां घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया. युवक का शोर सुनकर परिजन उसे बचाने के लिए दौड़े तो गुलदार भाग निकला. हमले में हरीश के दोनों हाथ और पैर जख्मी हुए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद

सामाजिक कार्यकर्ता सुमन प्रदीप रावत व प्रधान जीतम रावत ने वन विभाग से गुलदार के आतंक को देखते हुये गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है. साथ ही घायल युवक को उचित मुआवजा देने की मांग की है. सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने युवक को फौरी तौर पर पांच हजार रुपये की मदद दी है.

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad