उत्तराखंड : घरेलू विवाद के चलते 70 साल के शख्स ने तीसरी बीवी को बैट से पीटकर मार डाला

खबर शेयर करें -

देहरादून: थाना डालनवाला क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जबकि, आरोपी बुजुर्ग पति को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने क्रिकेट के बल्ले से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी थी.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

जानकारी के मुताबिक, घटना डालनवाला क्षेत्र के बलबीर रोड की है. जहां 70 वर्षीय राम सिंह की शादी 53 वर्षीय उषा से साल 2019 में हुई थी. बुजुर्ग की यह तीसरी शादी थी. इससे पहले दो शादियां कर चुका है. एक पत्नी छोड़ कर चली गई और दूसरी महिला की मौत हो गई थी. मृतक महिला का एक बेटा भी है. जो वर्तमान में चेन स्नेचिंग के आरोप में जेल में बंद है.

सोमवार की रात की पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसी बीच बुजुर्ग ने पत्नी ऊषा के सिर पर बल्ले से वार कर दिया. जिससे उसके सिर से खून निकलना शुरू हो गया. उसके बाद बुजुर्ग आनन-फानन में उसे एंबुलेंस के जरिय नजदीकी अस्पताल भी लेकर गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है.

महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की फील्ड यूनिट को मौके पर भेजा गया. बुजुर्ग पति को मौके से हिरासत में लिया गया है. साथ ही मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है. इलके अलावा पुलिस की ओर से घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई भी जारी है. -सरिता डोभाल, एसपी सिटी, देहरादून

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज