उत्तराखंड : घास के लिए जंगल गई बुजुर्ग महिला को जंगली हाथी ने उठाकर पटका, मौके पर हुई मौत….

खबर शेयर करें -

रायवाला में हाथी ने एक बुजुर्ग महिला को पटक-पटक कर मार डाला। महिला घास के लिए जंगल गई थी। राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर रेंज से सटे ग्राम पंचायत रायवाला में एक बुजुर्ग महिला दो अन्य महिलाओं के साथ जंगल गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के पीलीकोठी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष: जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

इस दौरान एक हाथी आ धमका। हाथी को देखकर महिलाएं भागने लगीं, लेकिन बुजुर्ग महिला को हाथी ने मौके पर ही दबोच लिया और अपनी सूंड से पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया।

अन्य दो महिलाएं वहां से भागने में कामयाब रहीं। उन्होंने घटना की जानकारी बुजुर्ग महिला के परिजनों को दी। इसके बाद सूचना पर वन विभाग कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे। मृतक महिला की पहचान धूमा देवी (79) पत्नी घमंड सिंह निवासी अमरूद बगीचा, आडवाणी काॅलोनी, डांडी, रायवाला के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  थाने में घुसे दो गुलदार, कुत्ते का पीछा करते हुए पहुंचे बैरक; पुलिस कर्मियों के शोर मचाने पर भागे
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  दस लाख दो, वरना झूठे केस में फंसा देंगे! अवैध वसूली और रंगदारी के आरोपों पर कोर्ट सख्त, आईटीआई पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश