उत्तराखंड : छाछ बनाते समय करंट लगने से महिला और उसकी एक वर्षीय बच्ची की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में चमोली जिले के पोखरी क्षेत्र में शुक्रवार को मशीन से छाछ बनाते समय करंट लगने से एक महिला और उसकी एक वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

यह घटना सुबह गोदी गिंवाला गांव में उस समय हुई, जब 24 वर्षीय विद्या देवी मशीन से छाछ बना रही थी और अचानक उसमें करंट आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

विद्या देवी उसकी चपेट में आ गई और उसके साथ ही उसकी एक साल की बेटी भी करंट से झुलस गई।

गांव‌ की प्रधान पूनम देवी ने पत्रकारों को बताया कि हादसे में मां और बेटी दोनों की मौत हो गई। मृतका के मायके वालों को हादसे की सूचना दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी

हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। हादसे के दौरान मृतका के सास- ससुर घर पर नहीं थे और उसका पति भी नौकरी के लिए बाहर गया हुआ था। इस कारण बचाव कार्य समय पर नहीं हो सका।