उत्तराखंड : जल्द फ्री राशन के साथ अब चीनी और नमक भी उपलब्ध करवाया जाएगा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में गरीबों को फ्री गैस सिलेंडर के बाद अब चीनी-नमक भी मुफ्त या रियायती मूल्य पर मिल सकते है। सरकार ने खाद्य विभाग को इस संबंध में प्रस्ताव बनाने को कहा है। योजना का क्रियान्वयन नए साल में हो सकता है।

खाद्य विभाग ने इस बाबत काम करना शुरू कर दिया है और जनवरी से योजना पर मुहर लग सकती है।

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि केंद्र सरकार ने आगामी एक वर्ष के लिए एनएफएसए के तहत प्रति यूनिट पांच किलो गेहूं-चावल मुफ्त देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार का मानना है कि गरीब परिवारों को चीनी-नमक भी उपलब्ध करा दिया जाए तो उनकी रसोई की जरूरत पूरी हो जाएगी। आर्या ने कहा कि योजना का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में बनाए जा रहे पहले प्रस्ताव में अंत्योदय कार्डधारकों को हर माह एक किलो चीनी और एक किलो नमक मुफ्त देने पर विचार किया जा रहा है। दूसरे प्रस्ताव में अंत्योदय और एनएफएसए कार्डधारकों को नमक-चीनी बाजार भाव से कम मूल्य पर देने की योजना पर बात चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप

दिसंबर 2023 तक मुफ्त मिलेगा राशन

केंद्र सरकार ने नेशनल फूड सिक्योरिटी अधिनियम के तहत फ्री राशन योजना को दिसंबर 2023 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। योजना के तहत अंत्योदय कार्ड धारकों को हर महीने प्रति यूनिट 5 किलो गेहूं-चावल फ्री में दिया जाता है। कोरोना महामारी के दौरान राशन के साथ-साथ चना, नमक, सोयाबीन तेल भी उपलब्ध कराया गया था। कई राज्यों में फ्री गैस सिलेंडर में दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कमलेश चंदोला ने लालकुआं से 2027 के लिए रखा विकास का खाका: बिंदुखत्ता को 'राजस्व ग्राम' का दर्जा दिलाना पहली प्राथमिकता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रैपिडो कैंसिल कर डंपर में लिफ्ट लेना पड़ा भारी, चंद मिनटों के सफर में दरिंदों से आबरू बचाते बचाते चली गई कांति की जान