उत्तराखंड : डीएम बताकर व्हाट्सअप पर अधिकारियों से पैसे मांगने का मामला आया सामने

खबर शेयर करें -

खटीमाः चंपावत जिले में फ्रॉड का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा दिया. जहां एक शातिर खुद को डीएम विनीत कुमार बताकर व्हाट्सअप पर लोगों से रुपए मांग रहा था. वहीं, मामले में डीएम विनीत कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है.

दरअसल, एक अनजान व्यक्ति चंपावत जिलाधिकारी विनीत कुमार तोमर के नाम से मोबाइल नंबर 9713406469 से अधिकारियों और अन्य लोगों को मैसेज भेज रहा था. इतना ही नहीं शातिर खुद को डीएम भी बता रहा था और परिजन के बीमार होने की बात कहकर रुपए मांग रहा था. डीएम का मैसेज समझकर अधिकारी भी झांसे में आ गए, लेकिन अधिकारियों ने अपने स्तर पर पता किया तो मामला पूरा फ्रॉड निकला

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जिले के कई अधिकारियों को भी ऐसे मैसेज मिलने की जानकारी मिली है. जिलाधिकारी विनीत कुमार ने सभी अधिकारियों एवं जनपद वासियों के लिए एक मैसेज जारी किया है. जिसमें उन्होंने ऐसे किसी भी कॉल या मैसेज के झांसे में न आने की अपील की है. साथ ही कहा कि यदि उन्हें कोई मैसेज या कॉल करनी होगी तो उनके आधिकारिक नंबर से ही की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

वहीं, मामले में डीएम ने चंपावत कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने जिलाधिकारी के नाम पर फोन करने वाले व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है. चंपावत एसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है. जल्द ही फ्रॉड व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad