उत्तराखंड : तेज रफ्तार कार गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत, शादी का सामान खरीदने जा रहे थे सभी

खबर शेयर करें -

टिहरी: देवप्रयाग थाना क्षेत्र में कौड़ियाला के पास तेज रफ्तार कार गहरी खाई में गिर गई. हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे. मामले की सूचना मिलते ही देवप्रयाग थाने की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने खाई में जाकर सभी का रेस्क्यू किया है, लेकिन तबतक चार लोगों की मौत हो चुकी थी. कार सवार पांचवें व्यक्ति का शव खाफी खोजबीन के बाद मिला.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के मुताबिक हादसे में मरने वाले सभी लोग चमोली जिले के रहने वाले थे, जो शादी का सामान लेने के लिए ऋषिकेश जा रहे थे. तभी बीच रास्ते में ये हादसा हो गया और पांच लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में दो महिला, एक पुरूष और दो बच्चे है, जिनकी उम्र 15 और 12 साल थी. वहीं, अभीतक हादसे कारणों का भी पता नहीं चल पाया है. हालांकि प्रथम दृष्यता पुलिस हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही मान रही है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी. जांच के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल पाएगा. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मृतक का नाम पिकी उम्र 25 वर्ष पुत्री त्रिलोक सिंह ग्राम बाक तहसील थराली जनपद चमोली, प्रताप सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र देवसिह ग्राम बाक तहसील थराली जनपद चमोली, भागीरथी देवी पत्नी प्रताप सिंह उम्र 36 वर्ष ग्राम बाग तहसील थराली जनपद चमोली, विजय उम्र 15 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह पता उपरोक्त और मन्जु पुत्री प्रताप सिंह उम्र 12 वर्ष पता उपरोक्त थाना.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad