उत्तराखंड : दिल्ली से आये युवक ने दोस्त के घर पर लगाई फांसी

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर।दिल्ली से आये एक युवक ने अपने दोस्त के घर पर फांसी लगा कर अपनी इह लीला समाप्त कर ली।मामला कुंडेश्वरी रोड स्थित अपना घर का है जहां मृतक अपने दोस्त के साथ रह रहा था ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें उसने खुद अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

कुंडेश्वरी रोड निवासी अपना घर सोसाइटी के सिक्योरटी गार्ड मोहन सिंह ने पुलिस को एक घर में युवक के फांसी लगाने की सूचना दी। सूचना पर कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वीडियोग्राफी करवाकर पंखे से लटके शव को नीचे उतारा और एंबुलेंस 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

जांच करने पर सामने आया कि मृतक रोहित कुमार पुत्र कदम पाल नागलोई वेस्ट, दिल्ली का निवासी था और 25 जून से अपना घर सोसाइटी में अपने मप्र के भिंड, मुरैना निवासी अभिषेक के साथ रह रहा था। वह ग्राम ढकिया में बन रहे खेल मैदान को बनाने का काम कर रहे थे । घटना के समय अभिषेक काम के लिये खेल मैदान गया था। वापस आने पर कमरा अंदर से बंद था। काफी देर खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोलने पर वह खिड़की तोड़कर अंदर गया। जहां रोहित पंखे से फांसी पर लटका हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत