उत्तराखंड : नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, अपहरण कर गेस्ट हाउस ले गए बदमाश

खबर शेयर करें -

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय भांजी उसके घर पर एक अप्रैल 2022 से रह रही है। 22 अगस्त को उसकी भांजी दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से किसी काम के लिए बाहर गई थी, लेकिन देर शाम तक भी नहीं लौटी।

23 अगस्त को उसके फोन पर भांजी का फोन आया। रिश्तेदारी में आई एक किशोरी का दो युवक अपहरण कर ले गए। इसके बाद आरोपी उसे कलियर गेस्ट हाउस ले गए और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। किशोरी को रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी के मामा की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान

जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय भांजी उसके घर पर एक अप्रैल 2022 से रह रही है। 22 अगस्त को उसकी भांजी दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से किसी काम के लिए बाहर गई थी, लेकिन देर शाम तक भी नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 23 अगस्त को उसके फोन पर भांजी का फोन आया। उसने बताया कि दो आरोपी उसका अपहरण कर कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि

जहां पर आरोपियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सूचना मिलने पर किशोरी के परिजन कलियर स्थित गेस्ट हाउस में पहुंचे, जहां पर परिजनों को आता देख दोनों आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। इसके बाद परिजनों ने बदहवास हालत में पड़ी किशोरी को रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।. कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद किए गए जावेद निवासी बहादरपुर जट और लुकमान निवासी बिझौली के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad