उत्तराखंड : नाम बदल कर युवती से दोस्ती की, फिर स्कूटी चुराई और उसी पर बैठाकर उसे भगा ले गया युवक

खबर शेयर करें -

लोहाघाट थाना क्षेत्र से लापता युवती उत्तर प्रदेश के वृंदावन से बरामद हुई है. बताया जा रहा कि युवती को दिल्ली का युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था. आरोपी युवक ने अपना असली नाम और पहचान छिपाकर सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था.

4 सितंबर को लापता हो गई थी लोहाघाट की युवती: जानकारी के मुताबिक, बीती 4 सितंबर को लोहाघाट थाना क्षेत्र के रहने वाली एक 21 साल की युवती अचानक गायब हो गई थी. जिसके बाद परिजनों ने लोहाघाट थाने में युवती की लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की.

यह भी पढ़ें 👉  अंधेरे के आगोश में हाईवे: हल्दूचौड़ चौराहे पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से भिड़े तीन वाहन, छह घायल

वृंदावन में मिली युवती: वहीं, पुलिस ने सर्विलांस की मदद युवती की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की. जिस पर उसकी लोकेशन वृंदावन में मिली. इसके बाद पुलिस की वृंदावन पहुंची. जहां युवती को सकुशल बरामद कर लिया. पूछताछ में युवती ने बताया कि एक युवक उसे बहला फुसलाकर भगाकर लाया था. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराए के कमरे से चल रहे शराब तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 219 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

आरोपी आसिफ खान ने नाम छुपाकर युवती से की दोस्ती: चंपावत एसपी अजय गणपति ने बताया कि चार सितंबर को लोहाघाट क्षेत्र की युवती गायब हो गई थी. आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसका नाम आसिफ खान है. वो उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के किरारी सुलेमान नगर का रहने वाला है. आरोपी ने अपना असली नाम और पहचान छिपाकर सोशल मीडिया से दोस्ती की. फिर शादी का झांसा देकर वृंदावन भगा ले गया था.

लोहाघाट में स्कूटी चुराई, फिर उसी स्कूटी पर भगा ले गया युवती: पुलिस टीम ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि उसने लोहाघाट के गैस गोदाम क्षेत्र से एक स्कूटी भी चोरी की थी. इसी स्कूटी से युवती को भगा कर ले गया. वहीं, आरोपी की निशानदेही पर लोहाघाट रोडवेज बस स्टैंड के पास से स्कूटी बरामद कर ली गई है.

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, लिफ्ट लेने वाली महिला गंभीर
Ad