उत्तराखंड : निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव के लिए जारी की तिथि, 15 से 20 दिसंबर के बीच होंगे निकाय चुनाव

खबर शेयर करें -

नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना 10 नवंबर को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन और अन्य चुनावी कार्यों के बाद दिसंबर 15 से 20 के बीच प्रदेश में चुनाव होंगे।

नगर निकाय चुनाव की तारीखें अब दिसंबर में तय की गई हैं, क्योंकि ओबीसी आरक्षण पर प्रवर समिति की रिपोर्ट का इंतजार जारी है। सरकार की नई समय सारिणी के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया है। पहले हाईकोर्ट में अक्तूबर में चुनाव की समय सारिणी दाखिल की गई थी, लेकिन ओबीसी आरक्षण संशोधन विधेयक को प्रवर समिति को भेजे जाने के कारण चुनाव की तारीख पर अनिश्चितता बनी रही है। प्रवर समिति को 23 सितंबर तक अपनी रिपोर्ट पेश करनी है।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला हत्याकांड का पर्दाफाश: कलयुगी बेटी ने प्रेमी संग मिलकर रची थी सगी मां की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

15 से 20 दिसंबर के बीच होंगे निकाय चुनाव

विभिन्न निकायों के परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिससे राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ा दिया है। मतदाता सूची में संशोधन का काम शुरू हो चुका है और 31 अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद 10 नवंबर को नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी और नामांकन और अन्य चुनावी कार्य पूरे होने के बाद नगर निकाय चुनाव 15 से 20 दिसंबर के बीच होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम के दर्जे की मांग पर भड़का जनाक्रोश: 6 हजार से अधिक ग्रामीणों ने किया जेड सेक्टर में प्रदर्शन, दोपहर में निकलेगी महारैली
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: आईपीएस रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को कमान