उत्तराखंड : नेपाली मूल की बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थिति में नाली से बरामद

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जनपद के सातरतबे में नेपाली मूल की एक बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थिति में नाली से बरामद किया गया. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मिली जानकारी के अनुसार, बीती शाम को सातरतबे में एक बच्ची का शव नाली में पड़ा मिला. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर कोतवाल जीएस ढकरियाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे. कोतवाल ने बताया दो वर्षीय बच्ची सृष्टि पुत्री देव सिंह का शव नाली में पड़ा था. उन्होंने बताया अभी बच्ची की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. कोतवाल जीएस ढकरियाल ने बताया कि इस मामले में जानकारी जुटाई जा रही है. उन्होंने बताया शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा. उन्होंने बताया कि बच्ची नेपाली मूल की है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल