उत्तराखंड : नौकरी की कर लें पक्की तैयारी! 5 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, मिलेंगी 10 हजार से 75 हजार रुपये तक की 1000 नौकरियां

खबर शेयर करें -

देहरादून: 5 अक्टूबर को रोजगार मेला आयोजित होगा, जिसमें स्वास्थ्य समेत 40 से अधिक कंपनियां लगभग 1000 पदों पर भर्ती करेंगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है।

अगर आप प्राइवेट सेक्टर में अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो तैयार हो जाएं! देहरादून में जल्द ही एक रोजगार मेला आयोजित होने जा रहा है, जिसमें हेल्थ, फार्मा, मैन्युफैक्चरिंग, सेल्स और मार्केटिंग जैसे विभिन्न सेक्टरों की 40 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी। इस मेले में 1,000 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए उम्मीदवार अपनी योग्यतानुसार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वक्फ संपत्तियों में हेरफेर: खटीमा में 1.47 करोड़ की धांधली पर जामा मस्जिद के पूर्व अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 13 पर केस दर्ज

शर्तें और आवश्यक दस्तावेज

देहरादून क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी दी कि इस रोजगार मेले में केवल वे अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे, जो पहले से सेवायोजन विभाग में पंजीकृत हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, मूल प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी, सेवायोजन का रजिस्ट्रेशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी प्रूफ लाना अनिवार्य होगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने कहा, सेवायोजन विभाग नियमित रूप से दून में युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर चर्चा, दीपावली से पूर्व दुग्ध उत्पादकों को ₹2.75 करोड़ लाभांश बांटने पर बनी सहमति

सभी शैक्षणिक स्तरों के लिए रोजगार के अवसर

इंटरव्यू लेने वाली अधिकांश कंपनियां चयनित अभ्यर्थियों को देहरादून में ही नियुक्ति देंगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑफलाइन है, जिसके लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन कार्यालय में आकर पंजीकरण कराना होगा। बाहरी जिलों के अभ्यर्थी मेले के दिन भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस रोजगार मेले में 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार अपनी योग्यतानुसार नौकरी के लिए भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को 10,000 से 75,000 रुपये मासिक वेतन की नौकरी पाने का उत्कृष्ट अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मानिला राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी: 29 सितंबर को होगा मतदान, परिसर में धारा 144 लागू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad