उत्तराखंड : पति ने आर्थिक तंगी के चलते पत्नी के गहने गिरवी रख दिए, नाराज महिला ने कर ली आत्महत्या

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र में एक महिला ने घर में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया. सूचना पाकर पहुंची सिडकुल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस को पता चला है कि महिला के पति ने उसके गहने गिरवी रख दिए थे. इस कारण वह काफी गुस्से में थी. अब पुलिस महिला के परिजनों की ओर से तहरीर का इंतजार कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट

सिडकुल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नवोदय नगर में पिछले कुछ सालों से अल्मोड़ा का रहने वाला राजेंद्र अपनी 30 वर्षीय पत्नी प्रभा के साथ रह रहा था. बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते उसके पति ने उसके कुछ गहने गिरवी रख दिए थे. इससे प्रभा काफी परेशान थी. गुरुवार सुबह प्रभा ने घर में पंखे से लटक मौत को गले लगा लिया. राजेंद्र द्वारा इसकी सूचना सिडकुल थाना पुलिस को दी गई.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद

पुलिस ने शव को पंखे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. फिलहाल प्रभा के शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. थानाध्यक्ष सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि दोनों की शादी को अभी सिर्फ 3 साल ही हुए थे. लिहाजा यदि उसके परिजन पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हैं तो पुलिस मुकदमा दर्ज कर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी करेगी. फिलहाल परिजनों की ओर से कोई मुकदमा दर्ज कराने की बात नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad