उत्तराखंड: पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पति ने रची साजिश, पहले कराया 25 लाख का बीमा फिर सांप से कटवाकर कर दी हत्या

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में पति पत्नी के रिश्ते तार तार हो गये। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

जानें पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर से यह मामला सामने आया है।  जसपुर में रहने वाले शुभम की करीब 12 साल पहले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कुकरझुंडी गांव में रहने वाली सलोनी से शादी हुई थी। दोनों में काफी झगड़ा होता था। बहनोई ने आरोप लगाया कि वह अपनी पत्नी को मारता था और अन्य महिला के साथ अफेयर था। जिसके बाद 15 जुलाई को शुभम ने अपनी पत्नी सलोनी के नाम पर 25 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी ली। जिसके लिए 2 लाख रुपयों का प्रीमियम भरा। इसके साथ ही इस पॉलिसी के नॉमिनी में खुद का नाम डाला। फिर 11 अगस्त को आरोपी पति ने अपने किसी परिचित से सांप बुलवाया और सलोनी को कटवाकर उसे मार डाला। तब यह मौत सामान्य लगी। 10 दिन पहले सलोनी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। इस मामले पुलिस ने जांच की और हत्या की साजिश का खुलासा किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: अगले 48 घंटों के लिए बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', पहाड़ों पर ओलावृष्टि तो मैदानों में चलेंगे अंधड़

पुलिस खाती रही चक्कर!
पुलिस को जब इस मामले की खबर मिली तो उन्हें सामान्य मौत का मामला लगा. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में जहर मिलने की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इस मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस को भी आरोपी शुभम की 1 मामूली गलती नजर आ गई. शुभम ने पॉलिसी लेने के 1 महीने बाद ही अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. जब पुलिस की जांच की सुई इधर घूमी तब खुलासे हुए.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)' का विस्तार; लालकुआं के प्रवीण कुमार कांडपाल बने प्रदेश सचिव

जसपुर SHO हरेंद्र चौधरी ने एक मीडिया सहयोगी से बात करते हुए बताया, ‘हमने शुरुआत में ये मामला संदिग्ध मौत की तरह दर्ज किया था. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांप के जहर मिलने की बात सामने आई.’ शुभम को पुलिस ने शुभम और उसके माता-पिता के साथ 1 अन्य पर धारा BNS 103 (1) के तहत सलोनी की हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच अभी जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में बड़ा वित्तीय स्कैम: बैंक की 77 करोड़ की बंधक संपत्ति फैक्ट्री से गायब; कोर्ट के आदेश पर कंपनी निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज