उत्तराखंड : पत्नी संग मारपीट में मां ने किया बीच-बचाव तो बेटे ने मां की हत्या कर शव को बाथरूम में रख हुआ फरार

खबर शेयर करें -

पौड़ी जिले के थलीसैंण में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने मां की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बाथरूम में रखकर फरार हो गया।

इस घटना के बाद से घर वाले व आसपास के लोग हैरान रह गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

लकड़ी से किया मां पर हमला

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की बीमार स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली डॉक्टरों की 'डोज', चेस्ट विशेषज्ञ समेत छह वरिष्ठ चिकित्सकों की काशीपुर में तैनाती

कई लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि पौड़ी के थलीसैंण के गड़कोट गांव में बेटे ने लकड़ी के बड़े टुकड़े से हमला कर मां की हत्या कर दी थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छानबीन तेज कर दी थी। कई दिनों की छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी संग मारपीट में मां ने किया बीच-बचाव

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दुखद घटना: हल्दूचौड़ में मानसिक रूप से अस्वस्थ इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया की 32 वर्षीय अनिल ढौंडियाल का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसकी पत्नी ने बीच-बचाव किया तो अनिल ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद घर में रखे लकड़ी के एक बड़े टुकड़े से मां के सिर पर लगातार कई बार हमला कर दिया। इससे मां की मौत हो गई।

पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार

आरोपी ने हत्या करने के बाद शव को बाथरूम में रख दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बनाएगी हैट्रिक, लालकुआं में भी तीसरी बार खिलेगा कमल : कमलेश चंदोला
Ad