उत्तराखंड : पुत्रवधू ने मायके वालों के साथ मिलकर सास-ससुर के साथ की मारपीट, सास आईसीयू में

खबर शेयर करें -

पुत्रवधू ने मायके वालों के साथ मिलकर सास-ससुर के साथ मारपीट की। घटना में सास को गंभीर चोटें आई हैं। जिसको उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ससुर ने कोतवाली रानीपुर में पुत्र वधू समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

रानीपुर कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि शिवलोक कॉलोनी रानीपुर निवासी रमेश ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपने बेटे मनु देव वर्मा की शादी 27 अप्रैल 2021 में ज्योति निवासी मीरापुर खुर्द मुजफ्फरनगर के शादी की थी। कुछ दिनों तक सब ठीक रहा। लेकिन बाद में बहू ज्योति छोटी-छोटी बातों को लेकर पति से झगड़ा करने लगी। जिस कारण रोज रोज के झगड़े से परेशान होकर उन्होंने अपनी संपत्ति से दोनों को बेदखल कर दिया और उनको रहने के लिए कॉलोनी में ही अलग से एक फ्लैट लेकर दे दिया। जहां पर कुछ दिन रहने के बाद ज्योति 8 जुलाई 22 को वापस घर आ गई। जहां ज्योति कुछ दिनों तक शांत रही लैकिन फिर से पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर


आरोप है कि 21 अगस्त को पुत्र वधू की मां सुनीता, चाचा सतीश, भाई संजीव, बुआ व उसका पति, छोटी बुआ, एक अन्य महिला समेत तीन अज्ञात लोग उसके घर पर आए और गाली गलौज कर उनके और पत्नी संतोष देवी के साथ ज्योति ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर मारपीट करने लगे। उनके द्वारा फोन कर अपने परिचितों को बुलाया, जिन्होंने पुत्रवधू के मायके वालों ने उनको बचाया।
आरोप है कि ज्योति ने उनको पुलिस में शिकायत करने पर दहेज के झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने और उसके मायके वालों ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि पुत्रवधू समेत उसके 10 मायके वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पांच फतह के बाद गदरपुर से जीत का छक्का जड़कर, क्या अरविंद पांडे प्रदेश में रचेंगे नया इतिहास?