उत्तराखंड : पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में आईटीआई के क्लर्क को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

टिहरी: जिले की पुलिस ने भद्रकाली के पास स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर के पास से करीब 11.69 ग्राम स्मैक और एक बाइक बरामद की है. आरोपी आईटीआई कॉलेज चंबा में क्लर्क है. इसके अलावा आरोपी स्मैक तस्करी के आरोप में पहले जेल भी जा चुका है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी के आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान

नरेंद्रनगर पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर हर्बल गार्डन के पास भद्रकाली चौकी से देर रात शुभम ममगाईं थाना चंबा जिला टिहरी गढ़वाल को करीब 11.69 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1लाख 50 हजार रुपए है. आरोपी के खिलाफ थाना मुनिकीरेती में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है.

यह भी पढ़ें 👉  पांच फतह के बाद गदरपुर से जीत का छक्का जड़कर, क्या अरविंद पांडे प्रदेश में रचेंगे नया इतिहास?

आरोपी शुभम ममगाईं उम्र 28 वर्ष निवासी रानीचोरी थाना चंबा जिला टिहरी गढ़वाल ने पूछताछ में बताया कि वह आईटीआई कॉलेज चंबा में क्लर्क है. हालांकि, 2 साल से निलंबित चल रहा है. बताया जा रहा है कि पहले जेल जाने के बाद ही कॉलेज प्रबंधन ने शुभम को निलंबित कर दिया था. आरोपी ने बताया कि वह स्मैक हरिद्वार के भगवानपुर लाता है और टिहरी में बच्चों के साथ-साथ आईटीआई के छात्रों को बेचा करता है. अभियुक्त पूर्व में भी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून से भी एनडीपीएस में दिसंबर 2019 को जेल जा चुका है.