उत्तराखंड : पैदल स्कूल जा रही 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

रुड़की। रुड़की के मंगलौर क्षेत्र निवासी एक नाबालिग कस्बे में ही 12वीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा ने शुक्रवार को मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें बताया कि वह सोमवार को पैदल स्कूल जा रही थी। घर से कुछ दूरी पर मोहल्ले के ही एक युवक और उसके दो साथियों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और मुंह पर कपड़ा डाल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन: पूरन सिंह बिष्ट बने अध्यक्ष, दीप चंद्र जोशी महासचिव; आगामी निविदाओं के बहिष्कार का ऐलान

इसके बाद आरोपियों ने उसे कार में डाल दिया और उसे लंढौरा रोड स्थित एक पार्क में ले गए। आरोप लगाया कि वहां पर बने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी उसे कस्बा पुलिस चौकी के पास छोड़कर फरार हो गए। बदहवास हालत में जब वह घर पहुंची तो परिजनों ने घटना की जानकारी ली। इस मामले में पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली ने बताया कि पुलिस को मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  जिले के अपराधियों पर चला एडीएम विवेक राय का हंटर ,बिंदुखत्ता के डीकर सिंह सहित चार अपराधियों पर जिला बदर की कार्यवाही