उत्तराखंड : पोलिंग ऑफीसर का शव मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यह खबर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से है, जहां पोलिंग ऑफीसर अभिषेक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

एक खबर के मुताबिक हरिद्वार रुड़की रोड पर स्थित बुढ़ेडी राजपूताना के मूलदास पुर माजरा जाने वाले मार्ग पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। बहादराबाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 35 साल के अभिषेक चुनाव ड्यूटी में मतदान अधिकारी कि ड्यूटी पर तैनात थे।
शक है कि मतदान अधिकारी की हत्या कर शव को मौके पर फेंका गया। पुलिस जांच में शव के गले से एक कार्ड मिला और कार्ड में रुड़की ट्रेनिंग सेंटर लिखा था। इस बारे में कुछ और भी खास बातें हैं।
शनिवार को वह प्रशिक्षण लेने के लिए गए थे लेकिन ट्रेनिंग के बाद वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने देर रात तक उनकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में इस बारे में शिकायत की। छानबीन में हरिद्वार रुड़की रोड पर स्थित बुढ़ेडी राजपूताना से मूलदास पुर माजरा जाने वाले मार्ग पर मतदान अधिकारी अभिषेक का शव मिला। इसकी सूचना उनके परिवार को दे दी गई है और परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

