उत्तराखंड : प्रदेश में ग्राम पंचायतों के परिसीमन से 37 नई ग्राम पंचायतें आई वजूद में, ग्राम पंचायतों की संख्या अब 7795 से बढ़कर 7832 हुई

खबर शेयर करें -

प्रदेश में ग्राम पंचायतों के परिसीमन से 37 नई ग्राम पंचायतें वजूद में आ गई हैं। जिससे ग्राम पंचायतों की संख्या अब 7795 से बढ़कर 7832 हो गई है। पंचायतों के परिसीमन के बाद अब आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी।

प्रदेश में पंचायत चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले ग्राम पंचायतों का परिसीमन कराया गया था। परिसीमन से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों में ग्राम पंचायतों की संख्या घटी या बढ़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर-खटीमा हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रैक्टर से टकराई अनियंत्रित टैक्सी; डीडीहाट निवासी चालक की दर्दनाक मौत, दो अन्य घायल

विभाग की एक रिपोर्ट में मुताबिक, परिसीमन से 13 पंचायतें घटी हैं। जबकि 50 ग्राम पंचायतें बढ़ी हैं। ऐसे में वास्तविक रूप से 37 ग्राम पंचायतें बढ़ी हैं। टिहरी गढ़वाल में सबसे अधिक 16 पंचायतें, उत्तरकाशी में 13, देहरादून में 8, चमोली में 5, ऊधमसिंह नगर में 4, बागेश्वर में 3 और चंपावत में एक पंचायत बढ़ी हैं। वहीं, ऊधमसिंह नगर व पौड़ी में पांच-पांच, नैनीताल, टिहरी व चमोली में एक-एक ग्राम पंचायत घटी है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी का झांसा देकर 3 साल तक युवती का शारीरिक शोषण; आरोपी प्रताप सिंह गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर बच्चे की सड़क हादसे में मौत; भड़के ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया घंटों लंबा जाम, दोनों राज्यों का संपर्क रहा ठप