उत्तराखंड : प्रेमिका से लेनदेन के चक्कर में एक युवक ने दूसरे युवक को मारी गोली

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: कोतवाली ज्वालापुर पुलिस का खौफ क्षेत्र के अपराधियों में कितना है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वीवीआईपी इलाके में भी अब लोग गोलियां चलाने से गुरेज नहीं कर रहे. ताजा मामला कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के आश्रम के बाहर का है. यहां ₹50,000 के लेनदेन को लेकर एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी. गंभीर हालत में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. वहीं आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया. मामले में प्रेम-प्रसंग भी सामने आया है.

यह भी पढ़ें 👉  दो सगी बहनों का दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी, भाई गिरफ्तार

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 1:30 बजे प्रेम नगर आश्रम के बाहर एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी. एसएसआई ज्वालापुर प्रदीप तोमर ने बताया कि मेरठ के रहने वाले अभिषेक का हरिद्वार की रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेम प्रसंग के दौरान ही अभिषेक ने लड़की को कुछ समय पूर्व ₹50,000 उधार दिए थे. पैसा लेने के बाद लड़की ने अभिषेक को छोड़ पीठ बाजार ज्वालापुर के रहने वाले आयुष के साथ प्रेम प्रसंग शुरू कर दिया था.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात भी अभिषेक ने लड़की से पैसे वापस मांगे थे. पैसे ना देने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी. इस बात का पता जब पीट बाजार निवासी आयुष को चला तो वह अभिषेक से बात करने प्रेमनगर आश्रम जा पहुंचा. बताया जा रहा है कि यहां पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर अभिषेक ने तमंचे से आयुष के ऊपर फायर झोंक दिया. गोली सीधे आयुष के पेट में जा लगी. जिससे वह मौके पर ही गिर गया. गोली चलते ही अभिषेक मौके से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा

गोली चलने के बाद एकत्र हुए लोगों ने तत्काल आयुष को कनखल स्थित बंगाली अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को इसकी सूचना दी. एसएसआई ज्वालापुर ने बताया कि फिलहाल घायल युवक का ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन उसकी हालत चिकित्सक गंभीर बता रहे हैं. अब तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad