उत्तराखंड : भाई को स्कूल से ला रही दो बहनें बाढ़ में बहीं, एसडीआरएफ ने दोनों बहनों का सकुशल किया रेस्क्यू

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. आज मंगलवार दोपहर मूसलाधार बारिश से राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. इसी क्रम में आज कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चंद्रबनी के पास शांति विहार में दो बहनें पानी के तेज बहाव में बह गई. स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों बहनों का सकुशल रेस्क्यू किया.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गंगारामपुर में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

पानी के तेज बहाव में बहीं दो बहनें: बता दें कि भारी बारिश के कारण देहरादून में सभी नाले उफान पर हैं. आज दोपहर शांति विहार निवासी दो बहनें 15 वर्षीय कृष्णा और 12 वर्षीय चांदनी अपने भाई को लेकर स्कूल से वापस लेकर आ रही थी. इसी दौरान स्कूल से वापसी के समय चंद्रबनी क्षेत्र में जंगल से भारी मात्रा में पानी सड़कों पर आ गया और पानी के तेज बहाव में स्कूल से लौट रही दोनों बहनें बह गईं, जबकि भाई सकुशल बच गया. एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू अभियान चलाया.

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल की दमदार पैरवी से कमजोर पड़ी अभियोजन की दलील, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में पूर्व पार्षद को मिली जमानत

एसडीआरएफ ने दोनों बहनों को सकुशल बचाया: एसडीआरएफ की टीम ने कृष्णा का सकुशल रेस्क्यू कर लिया, लेकिन चांदनी पानी के तेज बहाव में आगे बह गई. जिससे एसडीआरएफ की टीम ने लगातार रेस्क्यू अभियान जारी रखा और कुछ दूरी पर चांदनी का भी सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया.

परिजनों को सौंपी गई बच्चियां: आईएसबीटी चौकी इंचार्ज देव खुगशाल ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दोनों बच्चियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया है. उन्होंने कहा कि चांदनी नाम की बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बच्ची की हालत सही बताई है. बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: कोतवाली के सामने 'टेंपो चालकों का गुंडाराज'! कानून की नाक के नीचे सड़क बनी अराजकता का अड्डा
Ad