उत्तराखंड : भाजपा नेता पर हत्या का आरोप, बेटे समेत हुआ फरार, आज होगा गैर जमानती वारंट जारी

खबर शेयर करें -

हरिद्वार से बीजेपी संगठन में सनसनी फैल गई है इसकी बड़ी वजह है. वो वजह ये है कि हरिद्वार के लक्सर के संघीपुर गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर इमरान की हत्या के मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता अशोक वर्मा, उसके बेटे रिजुल और बिजेंद्र के खिलाफ पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी किया है

बता दें कि तीनों तब से फरार बताए जा रहे हैं. सभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इस मामले में भाजपा नेता अशोक वर्मा, उसके बेटे रिजुल और बिजेंद्र के आज वारंट जारी हो जाएंगे। तीनों में से कोई वारंट जारी होने से पहले कोर्ट में सरेंडर न कर दे इसे लेकर कोर्ट के आस पास पुलिस फोर्स तैनात की गई है.

इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.  कि कहीं पुलिस सत्ता के दबाव में आकर तो गिरफ्तारी से परहेज नहीं कर रही। इस मामले में सवाल उठने के बाद पुलिस गैरजमानती वारंट के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस को आज कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी होने का इंतजार है। पुलिस को आशंका है कि तीनों में से कोई कोर्ट में सरेंडर भी कर सकता है। इसे लेकर रविवार से ही कोर्ट के आसपास सुरक्षा का पहरा बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान

सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेता के बेटे रिजुल तक पुलिस पहुंच गई है। आने वाले एक या दो दिन में उसकी गिरफ्तारी हो सकती है। मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी बिजेंद्र की भी पुलिस को लोकेशन मिल गई है। रिजुल की गिरफ्तारी के तुरंत बाद उसकी गिरफ्तारी भी पुलिस दिखा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह