उत्तराखंड : भारतीय सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर जालसाज ने पांच युवकों और तीन युवतियों से 24 लाख रुपये की करी ठगी

खबर शेयर करें -

चम्पावत: सेना में भर्ती के नाम पर पांच युवकों और तीन युवतियों से 24 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने 18.30 लाख रुपये नकद दिए, जबकि 5.70 लाख रुपये ऑनलाइन आरोपियों के खाते में जमा किए।

सेना में भर्ती कराने के नाम पर एक बड़ा धोखाधड़ी मामला सामने आया है, जिसमें पांच युवकों और तीन युवतियों से कुल 24 लाख रुपये ठगे गए हैं। पीड़ित युवतियों ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उनके साथ छेड़खानी भी की। इस मामले में पुलिस ने विक्की मंडल और गोविंद न्याल समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीन सिंह नेगी की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की। प्रवीन सिंह ने बताया कि तीन साल पहले उनकी मुलाकात खटीमा में विक्की मंडल से हुई थी जो रुद्रपुर निवासी है। विक्की ने सेना में अच्छी पहचान का दावा करते हुए सेना की भर्ती के लिए टीए-आर्मी की बात की और युवाओं को भर्ती का झांसा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लामाचौड़ चौराहे पर बस और बाइक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग; धू-धू कर जला वाहन, टला बड़ा हादसा

आरोपियों पर बीएनएस की धारा के तहत मुक़दमा दर्ज

इसके बाद 18 जुलाई को आठ लोग देहरादून गए, जहां विक्की ने उन्हें सैन्य अधिकारी के रूप में दो अन्य लोगों से मिलवाया और नौकरी के नाम पर पैसे मांगे। प्रवीन का कहना है की ठगी का पता चलने के बाद आरोपियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के अनुसार पुलिस ने बीएनएस की धारा 318 (4), 74, 123 के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: बेटियों की शिक्षा को पंख देने के लिए 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास' का लोकार्पण; 50 छात्राओं को मिलेंगी निशुल्क सुविधाएं
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम के दो रंग: पहाड़ों पर बर्फबारी से लौटी ठंड, तो मैदानों में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड