उत्तराखंड : मालिक रिसेप्‍शनिस्‍ट पर बनाता का कस्‍टमर से संबंध बनाने का दबाव, नहीं मानी तो कर दी हत्‍या

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित गंगा भोगपुर के वनंत्रा रिजॉर्ट में कार्य करने वाली अंकिता भंडारी (19) के गायब होने के मामले में लक्ष्मणझूला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. श्रीनगर सीओ श्याम दत्त नौटियाल के अनुसार पुलिस ने रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर अंकित सहित तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है. सूत्रों की मानें तो हिरासत में लिए तीनों आरोपियों ने कई राज उगले हैं.

पुलिस पूछताछ में पता चला कि रिसॉर्ट ऑनर पुलकित आर्य और अन्‍य आरोपित अंकिता पर कस्टमर से सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाते थे। यह बात अंकिता ने अपने कुछ साथियों को बता दी थी। इसी को लेकर अंकिता और आरोपितों के बीच विगत 18 सितंबर को विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपित उसे अपने साथ दोपहिया वाहन में घुमाने के लिए ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  SIR में ‘फर्जी आपत्तियों’ का खेल! फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर चुनाव आयोग सख्त

रास्‍ते में तीनों आरोपितों के बीच दोबारा कहासुनी हुई। इस दौरान उनके बीच हाथापाई भी हुई। जिससे अंकिता को धक्‍का लगा और वो नहर में गिर गई। आरोपित अंकिता को ऐसे ही छोड़ वापस रिसॉर्ट आ गए और सबको नई कहानी सुनाई। लेकिन पुलिस पूछताछ में ओरापितों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

विदित हो कि युवती ने 28 अगस्त को ही गंगाभोगपुर स्थित रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट पद पर ज्वाइनिंग की थी. लेकिन युवती को ज्वाइन किए हुए एक महीने का वक्त भी नहीं बीता था कि वो 18 सितंबर को रिसॉर्ट से ही रहस्यमय तरीके से लापता हो गई. जिसके बाद परिजनों ने राजस्व पुलिस में इस मामले की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी. परिजन का आरोप था कि उनकी बेटी के लापता होने में रिजॉर्ट के मालिक, मैनेजर और वहां के कर्मचारियों का हाथ है. क्योंकि रिसार्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी तोड़फोड़ की गई है.

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad