उत्तराखंड : मीटर रीडिंग करने वाला चरस तस्कर, रीडिंग नोट करने के जरिए युवकों को करता था चरस सप्लाई
पौड़ी जिले के देहलचोरी से एक युवक को पुलिस ने आधा किलो चरस के साथ पकड़ा है.
बताया जा रहा है कि युवक गांवों में मीटर रीडिंग का काम करता है. पुलिस के मुताबिक युवक रीडिंग नोट करने के जरिए युवकों को चरस सप्लाई का काम किया करता था. पुलिस के अनुसार युवक सस्ते दाम पर चरस लेकर श्रीनगर के आस-पास के गांवों में युवाओं को सप्लाई करता था.

पुलिस ने बताया गिरफ्त में आया युवक मूल रूप से पौड़ी जनपद के अगरोड़ा गांव का रहने वाला है. युवक का नाम नीरज सिंह है. युवक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर श्रीनगर देहलचोरी रोड से पकड़ा है. युवक से श्रीनगर कोतवाली में पूछताछ की जा रही है. कल युवक को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
सीओ श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल ने बताया युवक देहलचोरी मोड़ पर बाइक के साथ पकड़ा गया है. उन्होंने बताया युवक के पास आधा किलो चरस मिली है. पकड़े गए युवक की आपराधिक हिस्ट्री खंगाली जा रही है. युवक से बरामद चरस की कीमत 50 हजार रुपये आंकी गई है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

