उत्तराखंड : मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में गुरुवार को एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती(24) सुलेखा रुद्रप्रयाग जिले की निवासी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, युवती का परिवार मुख्यमंत्री आवास में गायों की देखभाल करता था। युवती की आत्महत्या की सूचना से मुख्यमंत्री आवास में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद

आनन फानन मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कैंट इंस्पेक्टर राजेंद्र रावत ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम

उन्होंने बताया कि युवती अपने भाईयों के साथ यहां रहती थी। कमरे से काई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे से जो किताबे मिली हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती पुलिस में भर्ती होने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad