उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस, 3.5 रही तीव्रता

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा पर आया है. भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है. पिथौरागढ़ से पश्चिम में स्थित नेपाल का दारचूला भूकंप का केंद्र था. शाम 4.15 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

वहीं, 19 सितंबर को रुद्रप्रयाग में भूकंप में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. वहीं, 15 घंटे पहले हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

वहीं, रविवार को रुद्रप्रयाग जिले में भी भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया. रविवार दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर पर रुद्रप्रयाग में भूकंप महसूस किया गया. जिसकी तीव्रता 3.3 रिक्टर बताई गई. इसके साथ ही बीते दिनों बागेश्वर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

यह भी पढ़ें 👉  विधायक निधि खर्च में गोपाल राणा अव्वल, यशपाल आर्य फिसड्डी; त्रिलोक सिंह चीमा तीसरे पायदान पर

बता दें, उत्तराखंड अपनी विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते आपदा से जूझता रहा है. भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड को बेहद संवदेनशील माना गया है. प्रदेश में छोटे भूकंप आते रहते हैं. प्रदेश को जोन चार और पांच में रखा गया है. भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. इस भूकंप से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad