उत्तराखंड में कक्षा 6 से ऊपर सभी शिक्षण संस्थान खोल दिए गए

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में कक्षा 6 से ऊपर सभी शिक्षण संस्थान खोल दिए गए हैं, जिसको लेकर कैबिनेट बैठक के बाद शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने पुष्टि की है. शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड-19 महामारी के चलते बंद किए गए शिक्षण संस्थानों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. चूंकि एक अगस्त को रविवार पड़ रहा है. ऐसे में उत्तराखंड में दो अगस्त से शिक्षण संस्थान खुल रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकृष्ण का जीवन हमें सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: गोकुलानंद उपाध्याय

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि स्कूली शिक्षा नहीं बल्कि उच्च शिक्षा और मेडिकल कॉलेज के अलावा सभी प्राइवेट और सरकारी कॉलेज खोलने की मंजूरी कैबिनेट में मिल गई है. साथ ही उन्होंने बताया कि यह प्रदेश में कोविड-19 के लगातार कम होते प्रभाव को देखते हुए फैसला लिया गया है. बता दें कि, कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना कर्फ्यू के दौरान स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे. वहीं, इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक गुलदार का आतंक: मंदिर के पुजारी पर झपटा, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की तीसरी बैठक हुई. बैठक में कुल 11 मुद्दों पर चर्चा हुई. इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 23 अगस्त से 27 अगस्त तक चलाने का फैसला लिया गया है. इसके अलावा कौसानी क्षेत्र को नगर पंचायत बनाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की बसासत के कर्णधार पंडित ललित मोहन पांडे का निधन: क्षेत्र में शोक की लहर, आज चित्रशिला घाट पर होगी अंतिम यात्रा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad